🔳 अध्यक्ष समेत कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन
🔳 नामांकन पत्रों की जांच में सभी के प्रपत्र वैध
🔳 छात्र उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, संकाय प्रतिनिधि व सांस्कृतिक सचिव के पद रहेंगे रिक्त
🔳 किसी भी छात्र छात्रा ने नहीं कराया नामांकन
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]
शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में छात्रसंघ के अधिकांश पदों पर एनएसयूआई का परचम लहरा गया है। अध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर महज एक एक प्रत्याशी होने से महज घोषणा की औपचारिकता शेष रह गई है। कई महत्वपूर्ण पदों पर कोई भी प्रत्याशी न होने से पद रिक्त रहने की उम्मीद है।
शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में छात्रसंघ चुनाव की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच व सभी नामांकन वैध पाए जाने पर अधिकांश पदों निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। अध्यक्ष समेत सभी पदों पर एनएसयूआई समर्थकों के निर्विरोध निर्वाचन होने से एनएसयूआई व कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार, छात्रा उपाध्यक्ष सुमन, सचिव नीरज, कोषाध्यक्ष हिमानी बिष्ट के नाम की घोषणा होना शेष रह गया है। एनएसयूआई के पदाधिकारियों के निर्विरोध चुने जाने पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शेखर दानी, एससी प्रकोप के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नवीन चंद्र ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। छात्र उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, संकाए प्रतिनिधि व सांस्कृतिक सचिव पद पर एक भी नामांकन न होने से इन पदों के रिक्त रहने की उम्मीद है। नामांकन पत्रों की जांच में प्राचार्य प्रो. विनय विद्यालंकार, डा. इप्सिता सिंह, डा. दीपक, डा. निर्मला, डा. जयति दीक्षित आदि जुटे रहे।




