🔳 जल संस्थान ने डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी
🔳 तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद अब वित्तीय स्वीकृति को आगे बड़ी फाइल
🔳 जल्द बजट को हरी झंडी मिलने की उम्मीद
🔳 पर्यटन विभाग की जमीन पर अस्तित्व में आएगी महत्वाकांक्षी योजना
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम में लगातार बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या तथा तेजी से हो रहे निर्माण कार्यों को देख क्षेत्र में समुचित पेयजल आपूर्ति को जल संस्थान ने पंपिग पेयजल योजना निर्माण को लगभग 11.50 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी है। शासन स्तर पर भी तकनीकी स्वीकृति के बाद अब फाइल वित्तिय स्वीकृति को आगे बढ़ गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जल्द ही बजट को भी हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। बजट मिलते ही कार्य शुरु करवाया जाएगा।
देश विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र सुप्रसिद्ध कैंची धाम में रोजाना आस्था का सैलाब उमड़ता है। देश के कोने कोने से श्रद्धालु बाबा के दर पर शीश झुकाने पहुंचते हैं। लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देख क्षेत्र में व्यावसायिक भवनों का निर्माण भी जोर-शोर से जारी है। भविष्य में क्षेत्र को पेयजल संकट से उबारने तथा श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोगों को समुचित पेयजल उपलब्ध कराने के मकसद से जल संस्थान ने पंपिग पेयजल योजना का खाका तैयार कर लिया है। समय पर पेयजल योजना के निर्माण को संबंधित विभाग ने बकायदा महत्वाकांक्षी कैंची – तल्ला निगलाट योजना के लिए लगभग 11.50 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी है। योजना के तहत पर्यटन विभाग की जमीन पर बोरिंग कर योजना का निर्माण किया जाएगा तथा क्षेत्र में समुचित पेयजल आपूर्ति की जाएगी। शासन स्तर पर भी डीपीआर को तकनिकी स्वीकृति मिल चुकी है। उम्मीद है की अब जल्द ही योजना निर्माण को वित्तीय स्वीकृति भी मिल जाएगा। जल संस्थान के सहायक अभियंता दिलीप सिंह बिष्ट के अनुसार लगातार बढ़ती आबादी व श्रद्धालुओं की संख्या को देख क्षेत्र के लिए नई योजना निर्माण की कवायद शुरु कर दी गई है। शासन स्तर पर भी तकनीकी स्वीकृति मिलने से उम्मीद बढ़ गई है। बजट मिलते ही योजना निर्माण का कार्य शुरु करवाया जाएगा। बताया की योजना से भविष्य में कैंची, तल्ला निगलाट के सैकड़ों परिवारों को लाभ मिलेगा तथा मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी पानी के लिए दर दर नहीं भटकना पड़ेगा। योजना निर्माण को कवायद शुरु होने से पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापारियों व क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की है।

error: Content is protected !!