🔳धूमधाम से मनाया गया रोहित फाउंडेशन का वार्षिकोत्सव
🔳नौनिहालों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
🔳विधायक ने की फाउंडेशन के कार्यों की सराहना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

जीआइसी लोधियाखान में रोहित फाउंडेशन का तृतीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रोहित फाउंडेशन ने विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए विद्यालय को दो कंपूटर सौंपे। नौनिहालों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांधा।
जीआइसी लोधियाखान में रोहित फाउंडेशन के तृतीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ विधायक रानीखेत डा. प्रमोद नैनवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक ने रोहित फाउंडेशन के कार्यों की प्रशंसा की। विधायक की मौजूदगी में फाउंडेशन सदस्यों ने विद्यालय को दो कम्प्यूटर भेंट किए। फाउंडेशन के डायरेक्टर पुष्कर सिंह नेगी ने कहा की फाउंडेशन लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य व कृषि के क्षेत्र में कार्य कर रही है आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए भी प्रयासरत है। विद्यालय के नौनीहालों ने भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांधा। विद्यार्थियों ने ज्ञानवर्धक स्टाल भी लगाए। इस दौरान पंकज नेगी, प्रवीण चंद तिवारी, हेमा नेगी, सुनील मेहरा, हरी सिंह बिष्ट, पान सिंह, विजेन्द्र सिंह, प्रदीप, तुलसा सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!