🔳भाई के साथ कैंची धाम में लगाया ध्यान, किया हनुमान चालीसा का पाठ
🔳मंदिर प्रबंधन से जुटाई बाबा की लीलाओं की जानकारी
🔳प्रशंसकों को भी नहीं किया निराश दिए आटोग्राफ
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने भाई चिराग के साथ सुप्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली के दर पर मत्था टेका। मंदिर प्रबंधन ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का स्वागत किया। लक्ष्य काफी देर मंदिर में बिताने के बाद गंतव्य को रवाना हो गए। लक्ष्य के मंदिर पहुंचने की सूचना पर प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी ली।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दमदार खेल के दम पर देश का नाम आगे बढ़ाने वाले अल्मोड़ा निवासी बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन रविवार को देश विदेश के श्रद्धालुओं के केंद्र सुप्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। मंदिर प्रबंधन सदस्यों ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का स्वागत किया। मंदिर समिति के प्रदीप साह भय्यू ने लक्ष्य को बाबा नीम करौली की लीलाओं की जानकारी दी। लक्ष्य ने बाबा के दर पर ध्यान लगा हनुमान चालीसा का पाठ किया। अंतराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य के कैंची धाम पहुंचने की सूचना पर आसपास के लोग मंदिर गेट पर लक्ष्य के इंतजार में रहे। लक्ष्य सेन ने भी प्रशंसकों को निराश नहीं किया। प्रशंसकों को ओटोग्राफ दिए। प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। कुछ देर बाद लक्ष्य गंतव्य को रवाना हो गए।

error: Content is protected !!