🔳अधिकारियों ने हाइवे पर किया चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण
🔳कार्यदाई संस्था को समय पर कार्य पूरे करने के निर्देश
🔳मुआवजे के लंबित प्रकरणों का भी जल्द होगा निपटारा
🔳काकड़ीघाट से क्वारब तक गतिमान है चौड़ीकरण कार्य
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

एनएच के अफसरों ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। कार्यदाई संस्था को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। अधिशासी अभियंता विजय कुमार ने मातहतों को काकड़ीघाट से क्वारब क्षेत्र तक लंबित पड़े मुआवजे के प्रकरणों तत्काल निपटाने को कहा।
बीते दिनों कुमाऊं आयुक्त ने हल्द्वानी में हुई समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों के पेंच कसे तो अब एनएच प्रशासन भी हरकत में आ गया है। अधिशासी अभियंता विजय कुमार की अगुवाई में एनएच विभाग की टीम ने काकड़ीघाट से क्वारब क्षेत्र तक चल रहे चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। विभागीय टीम ने हाइवे पर सुयालबाड़ी, खीनापानी तथा क्वारब क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलों का जायजा ले आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता विजय कुमार ने चौड़ीकरण कार्य कर रही कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को कार्यो में गति लाने तथा समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। दो टूक कहा की कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिशासी अभियंता ने काकड़ीघाट से क्वारब क्षेत्र तक लंबित मुआवजे के प्रकरण निस्तारित करने को कहा। इस दौरान सहायक अभियंता जीके पांडे, विनोद कुमार, अरविंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!