🔳 रातीघाट बाजार में शराब की दुकान बर्दाश्त न करने का ऐलान
🔳 चौथे दिन भी नारेबाजी कर जताया रोष
🔳 दुकान हटने तक पीछे न हटने की दी चेतावनी
🔳 पंचायत प्रतिनिधियों का भी आंदोलन को समर्थन देने का सिलसिला जारी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रातीघाट बाजार क्षेत्र में शराब की दुकान के विरोध में चौथे दिन भी महिलाओं ने दुकान के बाहर बैठकर धरना दिया। चौथे दिन मातृशक्ति छोटे छोटे बच्चों को लेकर तक धरना स्थल पर डटी रही। नारेबाजी कर शराब की दुकान तत्काल हटाए जाने की पुरजोर मांग उठाई।
रातीघाट बाजार में शराब की दुकान के विरोध में गांवों की महिलाओं का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को जिला पंचायत सदस्य संजय बोहरा समेत कई पंचायत प्रतिनिधियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। महिलाओं के मांग को जायज ठहरा दुकान हटाए जाने पर जोर दिया। आंदोलन के चौथे दिन महिलाएं छोटे छोटे बच्चों तक को लेकर तक धरने पर बैठी रही। बच्चों ने भी शराब की दुकान के विरोध में नारेबाजी कर मातृशक्ति का हौसला बढ़ाया। आंदोलन में डटी महिलाओं ने साफ कहा की जब तक शराब की दुकान क्षेत्र से नहीं हटाई जाएंगी आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। महिलाओं ने कहा कि सरकार गांवों के लोगों को बर्बाद की ओर धकेलने के लिए शराब की दुकानें खोल रही है पर स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को अनदेखी कर रही है। आंदोलनकारियों ने दो टूक चेतावनी दी की रातीघाट बाजार में शराब की दुकान कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र भंडारी, मुन्नी देवी, बसंती देवी, हरुली देवी, गीता देवी ललिता, सुनीता, पूनम, हेमा, नेहा, सुनीता समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।
