🔳 बेतालघाट जीआइसी में हुई काव्य व विचार गोष्ठी
🔳 हिंदी भाषा के महत्व पर विस्तार से डाला गया प्रयास
🔳 काव्य पाठ के जरिए बदलते दौर में हिंदी भाषा की स्थिति पर किया गया कटाक्ष
🔳 सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी हुए सम्मानित
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में हिंदी दिवस पर काव्य व विचार गोष्ठी हुई। शिक्षकों ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। बोलचाल में मातृभाषा का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने का आह्वान किया। कवि राजकुमार भंडारी ने बदलते दौर में हिंदी भाषा की स्थिति पर प्रस्तुति दे कटाक्ष किया।
शनिवार को विद्यालय सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने हिंदी को जन जन की भाषा बनाने का आह्वान किया। हिंदी के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। शिक्षक व कवि राजकुमार भंडारी ने अपनी संस्कृति अपनी भाषा का मत आज बनाओं तमाशा………। अंग्रेजी से मोह क्यों इतना। क्यों हिंदी से घोर निराशा……..। सत्यमेव सत्य ने आज बादलों ने मिलकर न जाने क्या साजिश की। फूट पड़े धरा पर घनघोर बारिश की। मोहन लाल व अल्ताफ शाह ने भी कविताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शीतल भंडारी, पायल फुलारा, हर्षिता, शाश्वत सिंह, साक्षी व गौरव को सम्मानित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यशवंत सिंह हाल्सी, डा.अरविंद मिश्रा, दिलीप फर्त्याल, एबी सिंह, भुवन जोशी, केडी सिंह, राजपाल सिंह, डा. संजय सिंह, पुष्पा मठपाल, स्वीटी तिवारी, प्रतुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!