🔳 हाईवे पर लोहाली क्षेत्र में पहाडी़ से जा टकराया वाहन
🔳 वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से मची चीख-पुकार
🔳 वाहन के अंदर फंसे लोगों को एक एक कर निकाला गया बाहर
🔳 चालक का सीएचसी में किया गया उपचार
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर लोहाली क्षेत्र में यात्री वाहन असंतुलित होकर पहाड़ी से जा टकराया। दुर्घटना से वाहन सवारों की चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने एक एक कर सभी वाहन सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही की सभी वाहन सवार बाल बाल बच गए और बड़ा हादसा टल गया। हादसे में वाहन चालक चोटील हो गया।
शनिवार को बागेश्वर निवासी चालक दीपक कुमार यात्री वाहन यूके 04 टीए 5657 में एनडीए की परीक्षा के लिए अल्मोड़ा जाने वाले छह छात्रों समेत आठ यात्रियों को लेकर हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर रवाना हुआ। चालक हाईवे पर लोहाली क्षेत्र में तीखे ढलान को पार कर आगे बढ़ा ही था की एकाएक वह वाहन पर संतुलन खो बैठा। नतीजतन वाहन असंतुलित होकर हाईवे से सटी पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहन सवारों की चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा एक एक कर सभी वाहन सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही की वाहन सवार व सभी छात्र बाल बाल बच गए और बड़ी अनहोनी टल गई। घायल वाहन चालक को उपचार के लिए सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया। खैरना पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।




