🔳 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जानकारी दे किया आह्वान
🔳 ब्लॉक मुख्यालय स्थित बीआरसी में हुआ कार्यक्रम
🔳 प्रवेश से प्रशिक्षण व रोजगार तक की दी गई जानकारी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित संसाधन केंद्र कौशल विकास व्यवसायिक शिक्षा के तहत बाल विकास विभाग के कर्मचारियों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कई अहम जानकारियां दी गई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कार्यरत उप नोडल अधिकारी ( प्रवेश) ने जानकारी गांवों के लोगों से साझा करने का आह्वान किया।
बीआरसी सभागार में हुए कार्यक्रम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से गांवों में लोगों से नौनिहालों को आईटीआई में प्रवेश दिलाने को जागरुक करने की अपील की गई। बताया की प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक रखी गई है। उप नोडल अधिकारी (प्रवेश) कुमाऊं मंडल व प्लेसमेंट अधिकारी राजेंद्र पांडे ने बताया की आईटीआई से प्रशिक्षण लेने के बाद युवक व युवतियां रोजगार प्राप्त कर सकती है। आईटीआई करने के बाद स्वरोजगार भी शुरु किया जा सकता है।दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली पर भी विस्तार से जानकारी दी। बताया की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों को जागरुक करने में अहम भूमिका अदा कर सकती है। इस दौरान डा. योगेश कुमार, विनोद जोशी, बाल विकास अधिकारी चंपा नेगी, भगवती बिष्ट, कमला नेगी, रेखा बोहरा, दीपा, अंजू बिष्ट आदि मौजूद रहे।