🔳 शहीद खेम चंद्र डोर्बी महाविद्यालय में हुए विभिन्न कार्यक्रम
🔳 25 वर्ष में राज्य की उपलब्धियों व समस्याओं पर हुई चर्चा
🔳 रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
🔳 विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

शहीद खेमचंद डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में राष्ट्रीय सेवा योजना व यूथ रेडक्रॉस तथा सांस्कृतिक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती पर राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर लगा। विशेष सफाई अभियान के बाद विभिन्न कार्यक्रम हुए। युवा पीढ़ी से राज्य के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
रविवार को विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम के प्रथम सत्र में स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया। द्वितीय सत्र में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने राज्य की संस्कृति से जुड़े लोक गायन व लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। भाषण प्रतियोगिता में राज्य निर्माण के विषय पर ममता, छाया, सुमन, आरती ने 25 वर्ष में राज्य की उपलब्धियों, समस्याओं को लेकर विचार रखे। सरोजिनी, तनूजा, रुपा, शीतल, पिंकी, चंद्रा, तथा तन्नू ने लोक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। कोमल व सरोजिनी ने गायन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा. जयती दीक्षित ने की। डा. निर्मला ने कुंमाऊनी गीत प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी ममता पांडे ने उत्तराखंड के निर्माण के कारकों तथा वर्तमान उत्तराखंड की समस्याओं पर प्रकाश डाला। संतोष कुमार भारती कुंमाऊनी गीत के माध्यम से वर्तमान परिदृश्य को उजागर किया। प्रभारी प्राचार्य ने उत्तराखंड रजत जयंती के तहत हुए कार्यक्रमों के विजेताओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित किए गए। युवा पीढ़ी को राज्य की विकास में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डा. दीपक ने किया। राज्य निर्माण के आंदोलन में बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि भी दी गई।