🔳 जवाहर नवोदय विद्यालय में हुए विभिन्न कार्यक्रम
🔳 पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया दम
🔳 एनसीसी कैडेट्स ने विद्यालय परिसर में रोपे पौधे
🔳 रोपित पौधै की देखभाल व सुरक्षा का संकल्प
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट (सुयालबाड़ी) में 24 यूके गर्ल्स बटालियन के तत्वावधान में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने राष्ट्रीय गीत के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक व भावनात्मक महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।
जेएनवी परिसर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्य डा. दीपा जोशी ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य ने वंदे मातरम गीत पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा की वंदे मातरम स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन की आत्मा रहा है। यह गीत देशभक्ति की भावना को जागृत करता है। कार्यक्रम के दौरान सामुहिक वंदे मातरम गीत का गायन भी किया गया। एनसीसी 24 यूके गर्ल्स बटालियन कैडेट्स की पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता हुई। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। कैडेट्स ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोप रोपित पौधों की देखभाल व सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कैडेट्स ने युवाशक्ति व राष्ट्रीय एकता पर विचार रखे। भारत माता के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा।
