🔳 सिरसा गांव में सूर्पनखा नासिका छेदन के मंचन से दर्शक मंत्रमुग्ध
🔳 कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति से बांधा समां
🔳 ब्लॉक प्रमुख रामगढ़ ने भी कलाकरों के अभिनय को सराहा
🔳 दूरदराज के गांवों से पहुंचे ग्रामीण कलाकारों का कर रहे उत्साहवर्धन
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे रामगढ़ ब्लॉक के सिरसा गांव में रामलीला मंचन की धूम मची हुई है। दूर दराज के गांवों से पहुंच रहे सैकड़ों दर्शक कलाकारों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। सूर्पनखा नासिका छेदन का शानदार मंचन कर कलाकारों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सिरसा गांव में रामलीला मंचन के चौथे दिन का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रामगढ़ दीप कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। ब्लॉक प्रमुख ने सूदूर गांव में रामलीला मंचन के लिए रामलीला कमेटी सदस्यों की प्रशंसा की। राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न व सीता के पात्र में बेटियां के अभिनय की प्रशंसा की। गांव में विकास कार्यों के लिए भविष्य में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष नारायण सिंह जीना ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। मंचन के चौथे दिन सूर्पनखा नासिका छेदन, खर दूषण वध का शानदार मंचन किया गया। सूर्पनखा के पात्र भुवन गुणवंत ने मेरा रुप देखकर चंद्रमा………. शरमा गया………….. और छिप गया की शानदार प्रस्तुति दे खूब तालियां बटोरी। राम के पात्र कोमल, लक्ष्मण भावना, सीता ज्योति जीना तथा रावण के पात्र ललित नेगी ने भी दमदार प्रस्तुति से समां बांधा। इस दौरान ज्येष्ठ उपप्रमुख रणजीत सिंह जीना, क्षेत्र पंचायत सदस्य दर्शन पाठक, जीवन चंद्र, कुबेर सिंह जीना, दयाल तिवारी, बच्चन सिंह जीना, विजय चुबडाल, पंकज सिंह नेगी, मुकेश कुमार, तारा दत्त लोहनी, सुभाष चंद्र आदि मौजूद मौजूद रहे।