🔳 सरस्वती शिशु मंदिर खैरना में हुए कार्यक्रम
🔳 विद्यार्थियों को दी गई राज्य गठन के संघर्षों की जानकारी
🔳 विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागी हुए सम्मानित
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
सरस्वती शिशु मंदिर खैरना में राज्य स्थापना दिवस महोत्सव के तहत विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थियों को राज्य स्थापना के विषय पर विस्तार से जानकारी भी दी गई।
शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर खैरना में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वक्ताओं ने उत्तराखंड राज्य गठन के संघर्षों, भौगौलिक परिस्थितियों, जननायकों व सांस्कृतिक गौरव से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। राज्य गठन से अब तक राज्य के विकास में हुए कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। विद्यार्थियों ने राज्य की संस्कृति, पंरपरा व वीरता पर आधारित सुंदर नृत्य, गीत व भाषण की प्रस्तुति दी। राज्य के पर्व, वेशभूषा व लोककला पर आकर्षक प्रस्तुतियां दी। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
