🔳 आध्यात्मिक जागृति कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों को दी गई अहम जानकारियां
🔳 पीएम श्री अटल उत्कृष्ट जीआइसी ढोकाने में हुआ कार्यक्रम
🔳 विद्यार्थियों से किया गया कार्यक्रम का लाभ उठाने का आह्वान
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
रामगढ़ ब्लॉक के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज ढोकने में आध्यात्मिक जागृति कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को कई अहम जानकारियां दी गई। विद्यार्थियों को अध्यात्म के गूढ़ रहस्यों के साथ ही ब्रह्माण्ड की ऊर्जा व पंचतत्व के विषय पर जानकारी साझा की गई।
विद्यालय सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मोहन प्रसाद व आध्यात्मिक आधुनिक कौशल विकास समिति खड़कपुर, मोटाहल्दू, लालकुआं के गिरिजेश सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से कार्यक्रम का लाभ उठाने व अध्यात्म से जुड़ ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। कहा की आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से जीवन में एकाग्रता व सकारात्मकता लाई जा सकती है। गिरजेश सिंह ने विद्यार्थियों को ब्रह्मांड के गूंढ रहस्यों के विषय पर विस्तार से जानकारी दी। पंचतत्वों जैसे मूल तत्वों पर व्याख्यान दिया। बताया की ब्रह्मांडीय ऊर्जा मनुष्य के जीवन में सकारात्मकता का संचार करती है। विद्यार्थियों ने भी कई प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा शांत की। इस दौरान विद्यालय के कई शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।
