◾मिष्ठान वितरित कर की गई पीएम के दीर्घायु होने की कामना
◾महिला मोर्चा ने मंदिरो में की विशेष पूजा अर्चना
◾आगामी चुनावों में फिर विजयी पताका फहराने का लिया गया संकल्प
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन कोसी घाटी में धूमधाम से मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर पीएम के दीर्घायु होने की कामना की। महिला मोर्चा सदस्यों ने मंदिरो में पूजा अर्चना की। पीएम के जन्मदिन पर आगामी चुनावों में विजयी पताका फहराने का संकल्प भी लिया गया।
रविवार को भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मदन सिंह मेहरा की अगुवाई में खैरना क्षेत्र में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विशेष कार्यक्रम हुए। केक काटकर मिष्ठान वितरित किया गया। हली गांव में मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह ने विशेष पूजा अर्चना की। भुजान क्षेत्र में बिनसर मंडल महामंत्री सुनील मेहरा समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने पीएम का जन्मदिन मनाया। वक्ताओं ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का डंका विदेशों में तक बज रहा है। महत्वाकांक्षी योजनाओं से गरीब तबका लाभान्वित हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने पीएम के जन्मदिन पर आगामी लोकसभा चुनावों में विजय पताका फहराने का संकल्प भी लिया। इस दौरान मंडल प्रभारी कुंदन चिलवाल, जिला उपाध्यक्ष रमेश सुयाल, रईस अहमद,पंकज पंत, दिनेश सिंह, नीरज बिष्ट, भैरव नैनवाल, यशपाल आर्या, संतोष मंगच्वाडी, बचे सिंह, अनिल बुधलाकोटी, नंदन नेगी , कुलदीप खनायत, विजय नेगी, अभिजीत खनायत, संजय खनायत, गौरव, दिपांशु, विपिन राणा, संजय आदि मौजूद रहे।




