◾बारिश के साथ उखड़ती जा रही सड़कों की परतें
◾सफर हुआ खतरनाक, अफसर हुए बेपरवाह
◾गड्ढे पाटने को डाली गई मिट्टी से रपट रहे बाइक सवार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
पहाड़ों की घुमावदार सड़कों पर अधिकारियों की अनदेखी आवाजाही करने वाले यात्रियों पर भारी पड़ने लगी है। कदम कदम पर गड्डे मुसीबत का सबब बन चुके हैं। गड्डे पाटने को डामर की जगह बिछाई गई मिट्टी से हालत और बिगड़ चुके हैं। बारिश में आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया है की लोगों की जिंदगी से खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है।
पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कों की दुर्दशा से बड़ी घटना की ओर इशारा कर रही है बावजूद जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं। गांवों को जोड़ने वाली सड़कों के साथ ही महत्वपूर्ण अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे तथा रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर जगह जगह गड्डे पाटने को भरी गई मिट्टी से जोखिम कई गुना बढ़ गया है। लगातार बारिश से मिट्टी गड्ढों से निकलकर सड़कों पर बहने से आवाजाही खतरनाक हो चुकी है। कई बाइक सवार रपटकर चोटिल भी हो चुके हैं। बावजूद सुध नहीं ली जा रही। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुबेर सिंह जीना, बिशन सिंह जंतवाल, शेखर दानी, मनोज नैनवाल आदि ने महत्वपूर्ण सड़कों की दुर्दशा पर गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया है। लाखों करोड़ों रुपये बजट खर्च होने के बावजूद सड़कें बद से बद्तर हालत में है। जल्द सड़कों की हालत में सुधार किए जाने की मांग उठाई है।




