◾हाइवे पर खैरना के व्यापारी के बैग से गायब हुए हैं तीन लाख रुपये
◾व्यापारियों ने उठाई मामले से पर्दा उठाने की मांग
◾महत्वपूर्ण हाइवे पर हुई घटना पर जताई नाराजगी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर भवाली के समीप खैरना क्षेत्र के व्यापारी के बैग से गायब हुए तीन लाख रुपये के मामले का खुलासा किए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने घटना को गंभीर बता जल्द मामले का खुलासा कर दोषियों को दंडित किए जाने की मांग उठाई है।
बीते दिनों हल्द्वानी से जमीन की रजिस्ट्री कराकर वापस लौट रहे खैरना के व्यापारी हरदयाल सिंह के बैग से तीन लाख रुपये की धनराशि गायब होने की घटना से हड़कंप मचा हुआ है। व्यापारी की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच भी शुरु कर दी है। व्यापारी हरदयाल सिंह ने भवाली से कुछ आगे गरमपानी की ओर स्कूटी में टक्कर मारकर उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किए जाने का आरोप भी लगाया है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने मामले को गंभीर बताया है। संगठन अध्यक्ष के अनुसार हाइवे पर दिन रात छोटे बडे़ व्यापारी आवाजाही करते हैं। ऐसी घटनाओं से व्यापारियों में भय का होना लाजिमी है। महामंत्री गोविंद सिंह, मनीष तिवारी, विरेंद्र सिंह बिष्ट, सुनील मेहरा, कुलदीप सिंह खनायत, नंदन सिंह, महेंद्र सिंह बिष्ट, संजय सिंह, फिरोज अहमद, आंनद सिंह आदि ने तत्काल घटना का खुलासा किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है‌। चेतावनी दी है की यदि जल्द खुलासा नहीं किया गया तो फिर व्यापारी वर्ग आंदोलन को विवश होगा।

error: Content is protected !!