◾ कैंसर के लक्षणों की पहचान की दी गई जानकारी
◾बच्चे के वजन के आधार पर करे कुपोषण का मूल्यांकन
◾ आशा कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आशा कार्यकर्ताओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन आशा कार्यकर्ताओं को गैर संचारी बिमारियों की जानकारी व बचाव के तौर तरीके बताए गए। गांवों व घरों में लोगों को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया गया। मास्टर ट्रेनरों ने आशाओं को जिम्मेदारी से कार्य करने की अपील की।
एनएचएम के तत्वाधान में शनिवार को गरमपानी स्थित सभागार में आशा कार्यकर्ताओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ मास्टर ट्रेनर विनोद जोशी, माहेश्वरी बर्गली व आशा देवी ने किया। मास्टर ट्रेनर विनोद जोशी ने आशा कार्यकर्ताओं को जन्म के तुरंत बाद शिशुओं की देखभाल, साफ सफाई, स्वच्छता, बच्चे का वजन के आधार पर कुपोषण का मूल्यांकन, दो वर्ष तक शिशु की देखभाल के साथ ही गैर संचारी रोगों की जानकारी के साथ बचाव के तौर तरीके बताए गए। आशा कार्यकर्ताओं को बीपी, शुगर की जांच व कैंसर के लक्षणों की पहचान की जानकारी दी गई। गांवों में लोगों की नियमित जांच व लोगों को खानपान व व्यायाम के प्रति तथा गांव, घरों को स्वच्छ रखने का आह्वान किया गया। बताया कि साफ सफाई से ही तमाम बीमारियां दूर हो जाती हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बेतालघाट ब्लॉक के छडा़ – खैरना, पाडली, हली, ज्योग्याडी़, मल्लाकोट, कफूल्टा, निगलाट, सिल्टोना, ब्यासी, हरोली, सिरोडी़, हरोली, खलाड़, पांगकटारा, मझेडा़ समेत कई गांवों से पहुंची आशाओ ने हिस्सा लिया। इस दौरान पुष्पा जोशी, नीमा भट्ट, भगवती देवी, खष्टी देवी,गंगा भंडारी, दीपा बिष्ट, प्रेमा शाही, बसंती तिवारी, भगवती जंतवाल, गंगा देवी, मंजू देवी, जानकी देवी, रोशनी, पिंकी बर्गली, माया रौतेला, चंद्रा देवी माता जलाल, हंसा जोशी, हेमा सुयाल, सावित्री जलाल समेत चालीसा आशा कार्यकर्ता मौजूद रही।
