◾ गरमपानी निवासी बीस वर्षीय युवती में कोरोना की पुष्टि
◾ संक्रमित को होम आइसोलेशन में भेजने की तैयारी शुरू
◾ पूर्व में चार लोगों ने भी हो चुकी है कोरोना की पुष्टि
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

कोसी घाटी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ गया है। पूर्व में चार लोगों के संक्रमित मिलने के बाद अब बीस वर्षीय युवती में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने युवती को होम आइसोलेशन में भेजने की तैयारी शुरू कर दी। अब कोरोना संक्रमितो की संख्या पांच पहुंच गई है।
लंबे समय से शांत रहने के बाद अब कोरोना एक बार फिर तेजी पकड़ने लगा है। पूर्व में सीएचसी के पर्यावरण मित्र व एक अन्य व्यक्ति के कोरोना संक्रमित पाए जाने के तीसरे ही दिन समीपवर्ती टूनाकोट तथा बमस्यू गांव की महिला भी संक्रमित पाई गई अब शनिवार को गरमपानी निवासी बीस वर्षीय युवती में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। अस्पताल पहुंचे चार अस्वस्थ लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें तीन लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव जबकि युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है‌। सीएचसी गरमपानी के कोविड लैब प्रभारी मदन गिरी गोस्वामी के अनुसार अस्वस्थ लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। शनिवार को गरमपानी निवासी युवती संक्रमित पाई गई है। संक्रमित को होम आइसोलेशन में भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं लोगों से भी विशेष एहतियात बरतने का आह्वान किया है।