🔳बाबा नीम करौरी आश्रम काकड़ीघाट में श्रीमद् भागवत कथा से माहौल भक्तिमय
🔳आसपास के गांवों से उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगा भंडारा
🔳बाबा नीम करौरी के जयकारों से गुंजायमान हुई कोसी घाटी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र में कोसी नदी के तट पर स्थित बाबा नीम करौरी आश्रम में विशेष मंत्रोच्चार के साथ हुए हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के लगे भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा का पारायण हो गया। दूर दराज के गांवों से पहुंचे सैकड़ों बाबा भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। बाबा नीम करौरी के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। कथा व्यास आचार्य पद्मचंद्र उपाध्याय ने श्रद्धालुओं से धर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया।
शुक्रवार को कोसी नदी तट पर स्थित सुप्रसिद्ध बाबा नीम करौरी आश्रम में रोजाना की तरह धर्माचार्यों ने यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना हुई। कथा व्यास आचार्य पद्मचंद्र उपाध्याय ने कथा पाठ कर बताया की कथा को सुनने मात्र से श्री हरि की कृपा होती है तथा तमाम कष्टों का निवारण होता है। कथा सुनना गंगा, गया, पुष्कर, प्रयाग, काशी जैसे तीर्थो से भी पुण्यकारी है। बताया की कथा श्रवण से नकारात्मका का नाश होता है तथा मनुष्य के जीवन में सकारात्मकता का प्रवेश हो जाता है। समृद्धि के साथ भाग्य में भी वृद्धि हो जाती है‌। कथा सुनने को आसपास के सुयालबाड़ी, गरमपानी, खैरना, लोहाली, रातीघाट, रामगाढ़, नावली, जौरासी, भुजान, सूरी, गडस्यारी, नौगांव, जनता, पजिना, सुनियाकोट, बेड़गांव समेत तमाम गांवों से श्रद्धालु आश्रम पहुंचे। बाद में विशेष मंत्रोच्चार के बीच हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति से जुड़े सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!