🔳रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे पर भुजान क्षेत्र का मामला
🔳स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल
🔳दुर्घटना से बाजार क्षेत्र में मचा हड़कंप
🔳प्राथमिक उपचार के बाद घायल नाजुक हालत में हल्द्वानी रेफर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे पर बाइक सवार युवक असंतुलित होकर रपट गया। स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को निजी वाहन से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। घायल की हालत नाज़ुक बनी हुई है।
शुक्रवार को ताड़ीखेत निवासी लाखन सिंह अपनी बाइक से गरमपानी बाजार को रवाना हुआ। लाखन स्टेट हाइवे पर भुजान बाजार क्षेत्र के समीप पहुंचा ही था की एकाएक वह बाइक पर नियंत्रण खो बैठा। नतीजतन बाइक असंतुलित होकर रपटती चली गई। युवक स्टेट हाइवे पर तेजी से गिरता चला गया। दुर्घटना से बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर रुप से घायल हो चुके लाखन को निजी वाहन से उपचार के लिए सीएचसी गरमपानी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार कर नाजुक हालत में उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने युवक के स्वजनों को भी घटना की सूचना भेज दी है।




