🔳भारी भरकम बजट के बावजूद मिट्टी के इस्तेमाल पर भड़के क्षेत्रवासी
🔳रोड़ा बिछाकर जनहित से खुला खिलवाड़ का लगाया आरोप
🔳महत्वपूर्ण हाइवे की दुर्दशा के लिए अधिकारियों की कार्यप्रणाली को ठहराया जिम्मेदार
🔳पर्यटन सीजन नजदीक होने के बावजूद अनदेखी पर नाराजगी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर अब रोड़ा बिछाकर गड्डे पाटने की कवायद तेज हो गई। करोड़ों रुपये का बजट उपलब्ध होने के बावजूद डामरीकरण के बजाय महत्वपूर्ण हाइवे पर रोड़ा बिछाए जाने से दुर्घटना का खतरा दोगुना हो गया। पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने एनएच अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर रोष जताया है। आरोप लगाया है की समुचित बजट उपलब्ध होने के बाद भी जनहित से खुला खिलवाड़ किया जा रहा है। साफ कहा की मरम्मत के नाम पर सरकारी बजट ठिकाने लगाया जा रहा है।
कुमाऊं का सबसे महत्वपूर्ण हाइवे बदहाली पर कराह रहा है। जगह जगह हाइवे की दुर्दशा से दुर्घटना का जोखिम बढ़ गया है। केंद्रीय सड़क व भूतल मंत्रालय के करोड़ों रुपये का बजट उपलब्ध कराने के बावजूद जगह जगह हादसे का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। बीते दिनों जिलाधिकारी वंदना सिंह के सख्त रुख अपनाने के बावजूद एनएच की हालत कोई खास सुधार नहीं हो सका है। हां इतना जरुर है की हाइवे को करीब 39 करोड़ रुपये की लागत से दुरुस्त करने की जिम्मेदारी संभाल रही दिल्ली की निजी कंपनी ने हाइवे को गड्डे मुक्त करने को नया तरीका खोज निकाला है। कार्यदाई संस्था रोड़ा, मिट्टी व पत्थर का इस्तेमाल कर हाइवे को गुड्डे मुक्त करने में जुट गई है। हाइवे पर पत्थर, रोड़ा व मिट्टी डाले जाने से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है बावजूद कर्मचारी सुध लेने को तैयार नहीं है‌ जोखिम बढ़ने से कभी भी बड़ी घटना के सामने आने का अंदेशा भी बढ़ता ही जा रहा है। भारी भरकम बजट के बावजूद एनएच पर रोड़ा बिछाए जाने से एनएच प्रशासन की कार्यप्रणाली की हकीकत भी उजागर हो रही है। ग्राम प्रधान इंदु जीना, शेखर दानी, गजेन्द्र सिंह, सुनील सिंह मेहरा, गोविन्द सिंह, विनोद मेहरा, विक्रम सिंह, पंकज नेगी, पंकज भट्ट आदि ने हाइवे को दुरुस्त किए जाने में बरती जा रही लापरवाही पर रोष जताया है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि महत्वपूर्ण हाइवे की अनदेखी की गई तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

error: Content is protected !!