🔳 विजेता टीम के गोविंद ने 25 गेंदों में लगाए ताबड़तोड़ 11 छक्के
🔳 रोमांचक मुकाबले का लुत्फ उठाने पहुंचे सैकड़ों खेलप्रेमी
🔳 सिरसा गांव में भी क्रिकेट चैम्पियनशिप का हुआ शुभारंभ
🔳 डटवाल गांव की टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
रामगढ़ ब्लॉक के मोना क्षेत्र स्थित खेल मैदान में स्व. गीता देवी मैमोरियल क्रिकेट चैम्पियनशिप का उद्घाटन मुकाबला मोना क्रिकेट क्लब की टीम ने जीत लिया। विजेता टीम के गोविंद ने 25 गेंदों में ताबड़तोड़ 11 छक्के व एक चौंके की मदद से सत्तर रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। आसपास के गांवों से पहुंचे खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
सोमवार को आरएस ट्रेडर्स के तत्वावधान में शुरु हुई क्रिकेट चैम्पियनशिप का शुभारंभ क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान मोना लता राणा, प्रधान बैरोली निर्मला जीना व सरपंच राकेश राणा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल मैदान पर उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान किया। उद्धघाटन मुकाबला मौना व बैरोली के बीच खेला गया। बैरौली की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित पंद्रह ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 125 रन का स्कोर खड़ा किया। विजय लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोना क्रिकेट क्लब की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर महज नौ ओवर में ही तीन विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। विजेता टीम की ओर से गोविंद मैन ऑफ द मैच चुने गए। इस दौरान गंगा सिंह, चंदन सिंह, नीरज मेहरा, अमित मेहरा, लक्ष्मण बिष्ट, दीपांशु, रोशन, धीरज तिवारी, मनोज, सुंदर सिंह, गोपाल बब्लू आदि मौजूद रहे। उधर सिरसा गांव में में गोरखनाथ क्लब क्रिकेट चैम्पियनशिप का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित पांडे ने किया। सूण व डटवाल गांव के बीच हुए मुकाबले में डटवाल गांव की टीम विजेता बनी।




