🔳 पुलिस ने विशेष चैकिंग अभियान के दौरान दबोचा
🔳 आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
🔳 शराब तस्करी पर शिकंजा कसने को चलेगा लगातार अभियान
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

अवैध शराब बिक्री पर सख्ती से अंकुश लगाने को बेतालघाट पुलिस के विशेष चैकिंग अभियान के दौरान शराब तस्कर अवैध शराब के साथ हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
सोमवार को बेतालघाट पुलिस की टीम ने थानाध्यक्ष विजय नेगी की अगुवाई में अवैध शराब बिक्री पर शिकंजा कसने को क्षेत्र में विशेष चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस के एकाएक चले अभियान से हड़कंप मच गया। चैकिंग के दौरान ओडाबास्कोट निवासी चंद्र प्रकाश के पास साठ टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के बराबर किए गए। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा। अवैध शराब बिक्री पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा तथा शराब तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।