🔳 बेतालघाट स्थित मोक्ष धाम में हुआ अंतिम संस्कार
🔳 विभिन्न संगठनों के साथ ही सैकड़ों लोग हुए शामिल
🔳 बीती देर शाम दिल्ली से भतरौजखान स्थित आवास पर पहुंचा था शव
🔳 कुछ समय से अस्वस्थ थे, दिल्ली में चल रहा था उपचार
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
विधायक रानीखेत डा. प्रमोद नैनवाल के भाई व भिकियासैंण ब्लाक प्रमुख सतीश नैनवाल को बेतालघाट स्थित मोक्ष धाम में गमगीन माहौल में अंतिम विदाई दी गई। बीती शाम सतीश का शव दिल्ली से भतरोजखान स्थित आवास पहुंचा तो स्वजनों की चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। बेतालघाट स्थित मोक्ष धाम में सैकड़ों लोगों ने विधायक के भाई को नम आंखों से विदाई दी।
भिकियासैंण ब्लाक प्रमुख सतीश नैनवाल कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनका दिल्ली स्थित एम्स में उनका उपचार चल रहा था। बीते रोज उनके निधन का समाचार क्षेत्र में पहुंचते ही कोसी घाटी में मातम पसर गया। मंगलवार शाम शव भतरौजखान स्थित आवास पर पहुंचा। स्थानीय लोगों के साथ ही विभिन्न संगठनों के लोग भी विधायक को ढांढस बंधाने पहुंचे। बुधवार को शवयात्रा बेतालघाट स्थित मोक्ष धाम की ओर रवाना हुई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बेतालघाट स्थित घाट पर सतीश नैनवाल के 14 वर्षीय पुत्र वेदांत ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान दर्जा राज्यमंत्री कैलाश पंत, पूर्व विधायक करन माहरा, पूर्व ब्लाक प्रमुख धन सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा भंडारी, जिला पंचायत सदस्य तरुण शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के दिलिप सिंह बोहरा, गोपाल सिंह जैडा, प्रताप बोहरा, राजेंद्र जैडा, अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
