🔳 स्वस्थ्य व दिर्घायु जीवन को की गई विशेष प्रार्थना
🔳 भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर मनाई खुशी
🔳सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का किया गया गुणगान
🔳 जरुरतमंदो को योजनाओं का लाभ दिलाने का लिया संकल्प
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
बेतालघाट स्थित दुर्गापुरी धाम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन को प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा की प्रधानमंत्री की नितियों से आज पूरे विश्व में देश का नाम गूंज रहा है।
मंगलवार को मंहत रविशंकर की देखरेख में दुर्गापुरी धाम बेतालघाट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष पूजा अर्चना हुई। भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रताप बोहरा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ता मंदिर परिसर में एकत्र हुए। धर्माचार्य ने विधी विधान के साथ हवन किया। भजन कीर्तन व राष्ट्र भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा है तथा सम्पूर्ण विश्व में भारत व सनातन संस्कृति का मान-सम्मान बढ़ा है। भाजपा पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को लाभ दिलाने का आह्वान कार्यकताओं से किया। बाद में मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान पूर्व मण्डल अध्यक्ष नंदी खुल्बे, आनन्द सिंह रावत, बहादुर सिंह जलाल, जगदीश नाथ, राजेन्द्र सिंह जैड़ा, श्रीमती चम्पा जलाल, अखिलेश कुमार,चित्रा जैड़ा, आनन्द सिंह जलाल आदि मौजूद रहे। इधर गरमपानी में भाजपा कार्यकर्ता ने भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मिष्ठान वितरित किया।




