🔳 पोषण माह के तहत गर्भवती महिलाओं को दी गई जानकारी
🔳 आंगनबाड़ी केंद्र मल्ला निगलाट में हुआ कार्यक्रम
🔳 विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने का भी आह्वान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के मल्ला निगलाट स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत क्षेत्रवासियों को कई अहम जानकारियां दी गई। गर्भवती महिलाओं को पोषक तत्वों के विषय पर जानकारी दे फल व सब्जियों के सेवन पर जोर दिया गया।
बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत राष्ट्रीय पोषण माह का श्रीगणेश किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हंसा मेहरा ने कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्र के लोगों को पोषण, एनिमिया समेत कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। स्वस्थ शरीर के लिए हरी सब्जियों व फलों को जरुरी बताया। कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों की पहचान तथा बचाव के तौर तरीके बताए। बाल विभाग विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। बताया की किसी भी बिमारी से बचने के लिए साफ सफाई जरुरी है। लोगों से जागरुक रहने की अपील भी की। इस दौरान तुलसी देवी, गिरीश चंद्र, ममता, कैलाश, तिलका देवी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!