🔳अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना बाजार की घटना
🔳पत्थरों के गिरने की आवाज सुन घरों से बाहर निकले लोग
🔳बाजार क्षेत्र में बना रहा दहशत का माहौल
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना स्थित देवी मंदिर के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने से तीन कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही की कोई पत्थरो की चपेट में नही आया और बड़ा हादसा टल गया। पहाड़ी से पत्थर गिरने से बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बारिश के बाद चटक धूप खिलने से पत्थर गिरने का खतरा दोगुना बढ़ गया है।
बीते रोज हुई मूसलाधार बारिश के बाद मध्यरात्रि खैरना बाजार क्षेत्र में स्थित देवी मंदिर के समीप थुआ की पहाड़ी एकाएक दरक गई। पहाड़ी से धमाके के साथ पत्थरों के गिरने की आवाज सुन स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए। पत्थरों के गिरने का क्रम थमने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मंदिर के समीप पार्किंग पर पहुंच देखा तो वहां खड़ी तीन कारें पहाड़ी से गिरे पत्थरों से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। रामगढ़ से अपने मित्र से मिलने पहुंचे परविंदर की कार यूके 04 एएफ 3571 बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी। सूचना पर वाहन स्वामी भी मौके पर पहुंचे। अन्य दो कारे भी पत्थरों से क्षतिग्रस्त हुई है। गनीमत रही की पहाड़ी से हुई पत्थरों की बरसात में कोई राहगीर व व्यापारी नहीं आया बड़ा हादसा टल गया।

error: Content is protected !!