◾ ब्लॉक के अन्य गांवों की रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने के निर्देश
◾ब्लॉक मुख्यालय से सटे गांवों में मरीज सामने आने के बाद हरकत में स्वास्थ्य विभाग
◾ प्रभारी चिकित्साधिकारी ने लोगों से विशेष अहतियात बरतने का किया आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में बच्चो व बुजुर्गों में आई फ्लू से मिलते जुलते लक्षण सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। गांवों में स्थित सभी स्वास्थ्य केंद्रो को अलर्ट कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है‌ साथ ही गांवों के बाशिंदों से भी परेशानी होने पर स्वास्थ्य कर्मियों से संपर्क कर अस्पताल में उपचार को पहुंचने का आह्वान किया गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. योगेश कुमार के अनुसार गांवों की निगरानी भी बढ़ा दी गई है। सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
ब्लॉक मुख्यालय से सटे कटिमी गजार, बिशगुली, तल्ली व मल्ली सेठी गांवों में ग्रामीणों व नौनिहालों में आई फ्लू से मिलते जुलते लक्षण सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है। गांवों में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को गांवों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के साथ ही मरीजों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। तल्ली व मल्ली सेठी, कटिमी, बिशगुली आदि गांवों में विशेष शिविर लगा लोगों की जांच करने के बाद लगातार मानिटरिग के निर्देश दिए गए हैं। गांवों के लोगों को जागरुक करने को भी कहा गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. योगेश कुमार के अनुसार गांवों की रिपोर्ट मांग ली गई है। जागरुकता अभियान भी चलाया जाएगा। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने गांवों के लोगों से भी साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने, धूल से बचने तथा अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों के परामर्श से ही इलाज कराने का आह्वान किया है।

error: Content is protected !!