◾अधिकारियों को दिए व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश
◾ ग्रामीणों को दिलाया हर संभव मदद का भरोसा
◾कैंची धाम में मत्था टेक देश प्रदेश की सुख शांति व समृद्धि को की प्रार्थना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने रामगढ़ ब्लॉक के आपदा प्रभावित हली गांव का दौरा कर अधिकारियों को जल्द व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने तमाम समस्याएं उठाई। प्रभारी मंत्री ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
मंगलवार को जनपद की प्रभारी मंत्री ने हली गांव के साथ ही अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे का निरीक्षण किया। एनएच के अधिकारियों को महत्वपूर्ण हाइवे को चाक चौबंद रखने को कहा। निर्माण कार्यों की प्रगति जानी। रामगढ़ ब्लॉक के हली गांव का जायजा ले ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। प्रभारी मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को गांव से मलबा हटाने, भूगर्भीय सर्वे कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के साथ ही गांव की सुरक्षा को ठोस उपाय किए जाने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने प्रभारी मंत्री को तमाम समस्याएं गिनाई। प्रभारी मंत्री ने समाधान का भरोसा दिलाया। बाद में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने सुप्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर में पूजा अर्चना कर देश प्रदेश की सुख शांति व समृद्धि को प्रार्थना की‌ इस दौरान विधायक सरिता आर्या, एसडीएम पारितोष वर्मा, योगेश मेहरा, जीके पांडे, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, मंडल अध्यक्ष गरमपानी सोबन सिंह, दीवान सिंह समेत कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!