🔳 पेयजल निगम रामनगर ने तैयार किया प्रस्ताव
🔳 बेतालघाट ब्लॉक की आधा दर्जन योजनाओं का होगा कायाकल्प
🔳 वर्षों पुरानी योजनाओं को मिलेगा जीवनदान
🔳 तमाम गांवों में खत्म हो सकेगा पीने के पानी का सूखा
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में वर्षों पुरानी पेयजल योजनाओं को पुनर्जीवित करने को पेयजल निगम रामनगर ने कदम बढ़ा लिए है। प्राकृतिक जल स्रोतों से संचालित योजनाओं की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग ने खनन न्यास निधी से बजट के लिए बकायदा प्रस्ताव भी तैयार कर लिए हैं। जल्द ही बजट की स्वीकृति के लिए जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
गांवों में पंपिंग पेयजल योजनाओं के अस्तित्व में आने से वर्षों पुरानी पेयजल योजनाओं की देखरेख न होने से योजनाएं मरणासन्न हालत में पहुंच गई। बरसात में विद्युत आपूर्ति ठप होने से पंपिग पेयजल योजनाओं से गांवों में आपूर्ति ठप हो गई। गांवों के लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे में गांवों के लोगों को वर्षों पूर्व बनी पेयजल योजनाओं की शरण लेनी पड़ी। ग्रामीणों ने पेयजल लाईनों को दुरुस्त कर बामुश्किल गांवों तक पानी पहुंचाया। आपदा में हलक तर करने में मददगार बनी वर्षों पुरानी योजनाओं की हालत में सुधार को अब पेयजल निगम रामनगर ने भी कदम आगे बढ़ा लिए है। संबंधित विभाग ने बेतालघाट ब्लॉक में आधा दर्जन महत्वपूर्ण योजनाओं को चिह्नित कर उन्हें पुनर्जीवित करने को रुपरेखा तैयार कर ली है। विभाग ने योजनाओं के कायाकल्प को बकायदा प्रस्ताव भी तैयार कर लिए हैं। अब दूसरे चरण में खनन न्यास निधी से बजट के लिए प्रस्ताव जिलाधिकारी वंदना सिंह को भेजा जाएगा। बजट की स्वीकृति के बाद योजनाओं की हालत में सुधार को कार्य शुरु करवाया जाएगा। जल निगम रामनगर की अधिशासी अभियंता पल्लवी चौधरी के अनुसार वर्षों पुरानी योजनाओं के पुनर्जीवित होने से निश्चित ही गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा वहीं पंपिंग ने हो पाने की दशा में इस योजनाओं से पेयजल आपूर्ति सुचारु हो सकेंगी।

error: Content is protected !!