🔳गांव से सटा जंगल देखते ही देखते हुआ राख में तब्दील
🔳कई फलदार व चीड़ के विशालकाय पेड़ भी चपेट में आए
🔳देर रात तक धूं धूं कर धधकता रहा जंगल
🔳बेसकिमती वन संपदा के साथ ही मवेशियों की चारा पत्ती भी खाक

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के तल्लाकोट व बादरकोट गांव से सटे जंगल में लगी भीषण आग से ग्रामीण सख्ते में आ गए। आग की विकराल लपटों में क्षण भर में ही कई चीड़ व फलदार पेड़ राख हो गए। देर रात तक धधकते रहे जंगल से गांव में दहशत का माहौल रहा।

बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों से सटे जंगल आग से राख हो चुके हैं। रविवार को रात के समय एकाएक बादरकोट व तल्लाकोट गांव से सटे जंगल में भीषण आग धधक उठी। आग की लपटें इतनी विकराल हो गई की गांवों के बाशिंदे भी घरों से बाहर निकल आए। कुछ ही देर में आग की लपटों ने पूरे जंगल को आगोश में ले लिया। वन संपदा के साथ ही मवेशियों की चारा पत्ती भी जलकर खाक हो गई। कई फलदार व चीड़ के पेड़ भी आग की चपेट में आकर खाक हो गए। देर रात तक गांवों में दहशत का माहौल बना रहा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लाभाशु सिंह ने जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!