🔳बढ़ती गर्मी के मद्देनजर बिमारियों से बचाव को बताया जरुरी
🔳कोसी घाटी के बाजार क्षेत्रों में व्यवस्था दुरुस्त करने पर दिया जोर
🔳लापरवाही पर लोगों के बिमारियों की चपेट में आने का जताया अंदेशा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
गर्मियों का सीजन नजदीक आने के साथ ही संक्रामक बिमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने कोसी घाटी के बाजारों में नालियों की सफाई के साथ ही किटनाशक रसायनिक पदार्थो के छिड़काव के मांग उठाई है ताकि क्षेत्रवासी संक्रामक बिमारियों की चपेट में आने से बच सके।
गर्मी बढ़ने के साथ ही संक्रामक रोगों के पैर पसारने से लोगों के बिमारी की जद में आने का अंदेशा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में भी मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। ऐसे में व्यापारियों ने नालियों की साफ सफाई व किटनाशक रसायनिक पदार्थो के छिड़काव पर जोर दिया है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने गरमपानी, खैरना, बेतालघाट, सुयालबाड़ी, रातीघाट समेत कोसी घाटी के अन्य बाजार क्षेत्रों में भी भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है। व्यापारी नेता गजेंद्र सिंह, विरेन्द्र बिष्ट, शेखर दानी, कुबेर सिंह जीना, मनीष तिवारी ने संक्रामक बिमारियों से बचाव को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की पुरजोर मांग उठाई है।




