🔳2.38 करोड़ रुपये की लागत से गतिमान है छड़ा खैरना पेयजल योजना का कार्य
🔳कार्य पूरा न होने के बावजूद लाखों रुपये के भुगतान पर उठे सवाल
🔳शिकायतकर्ता ने नियम विरुद्ध भुगतान का लगाया आरोप
🔳सहायक अभियंता बोले – पचास लाख रुपये का भुगतान नियमानुसार हुआ
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
जल जीवन मिशन योजना के तहत निर्माणाधीन पेयजल योजना के अधूरे कार्यों के बावजूद लाखों रुपये का भुगतान किए जाने का मामला सीएम पोर्टल तक पहुंच गया है। आरोप है की विभाग ने बगैर पूरा कार्य कराए ही ठेकेदार को लाखों रुपए का भुगतान कर दिया गया है जो गलत है। भुगतान कार्य होने व मेजरमेंट होने के बाद ही भुगतान किया जाना चाहिए। शिकायतकर्ता ने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए है।
शिप्रा नदी क्षेत्र से खैरना तथा छड़ा क्षेत्र को 2.38 करोड रुपये की भारी भरकम लागत से सिंचाई पंपिंग योजना का निर्माण कार्य गतिमान है।योजना से खैरना समेत छड़ा गांव के सैकड़ो परिवारों को लाभान्वित किया जाना है। योजना का कार्य अभी शुरु ही हो सका है की विवादों से घिर गया है। राजेंद्र सिंह ने मामला मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर दर्ज करा आरोप लगाया है कि विभागीय अधिकारियों ने ठेकेदार को लाभ पहुंचाने की मकसद से नियमों को ताक पर रख दिया है।आधा अधूरे कार्य में ही ठेकेदार को लाखों का भुगतान किया जा चुका है जो नियमों का उल्लंघन है। यदि भविष्य में कार्य अधूरा छूटता है तो ऐसे में अधिक भुगतान किया जाना समझ से परे है। कहा है की भुगतान तो कर दिया गया है पर निर्माण सामग्री का पता नहीं है। राजेंद्र सिंह ने मामले में जांच कर कार्यवाही की मांग उठाई है।इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता मोहन सिंह रावत के अनुसार लगभग पचास लाख रुपये से अधिक का निर्माण सामग्री का भुगतान किया गया है। दावा किया की भुगतान नियमानुसार ही हुआ है।




