🔳 बेतालघाट ब्लॉक की कई पंचायतों में युवा व बुजुर्ग आमने-सामने
🔳 कहीं जिला पंचायत तो कहीं ग्राम प्रधान के लिए रण
🔳 मतदाताओं को अपने पक्ष में करने को हर कोई बेताब
🔳 सिमलखा जिला पंचायत व धारी ग्राम प्रधान की सीट बनी उदाहरण
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

पंचायत के रण में युवाओं के अधिकांश पदों पर जोश व अनुभव के बीच रोचक मुकाबले की संभावना है। बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में कई युवा प्रत्याशी मैदान में हैं तो साठ वर्ष की आयु का पड़ाव पार कर चुके बुजुर्ग भी ताल ठोक रहे हैं। अब देखना रोचक होगा की शह और मात के खेल में युवाओं का जोश बरकरार रहता है या फिर अनुभवी प्रत्याशी युवाओं को अपने जाल में फंसाकर चारों खाने चित करते हैं।
बेतालघाट ब्लॉक के कई पंचायतों में रोचक मुकाबलों की उम्मीद है। जिला पंचायत, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत की अलग अलग सीटों में कई दावेदारों की लंबी कतार है। नामांकन के बाद अब दावेदार मतदाताओं के दिल में जगह बनाने को जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। खास बात यह है की कई सीटों पर जहां युवा गांव की सरकार में अहम पद पाकर नए तरीके से पंचायत की शक्लों सूरत बदलना चाहते हैं तो कई सीटों पर पचास से साठ वर्ष की उम्र का पड़ाव पार कर चुके प्रत्याशी अपने अनुभव के दम पर गांव की सरकार चलाना चाहते हैं। बेतालघाट की सिमलखा जिला पंचायत सीट पर सभी दावेदारों में सबसे अधिक उम्र के भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी चुनावी मैदान में है तो कई युवा उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं। धारी गांव में भी युवा व एक बुजुर्ग प्रत्याशी के बीच कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद है। ऐसे ही कई अन्य सीटों पर भी कड़े मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है। देखना बेहद रोचक होगा की युवा जोश मतदाता को अपने पक्ष में करने में सफल हो पाते है या फिर अनुभवी प्रत्याशी अपने अनुभव के दम पर चुनाव में जीत दर्ज करते हैं।

error: Content is protected !!