🔳 घर के अंदर घुस किया घायल, सीएचसी में किया गया उपचार
🔳 कटखने बंदरों की बढ़ती संख्या से दहशत में क्षेत्रवासी
🔳 बाहरी क्षेत्रों से लाकर बाजार में छोड़ने का आरोप
🔳 वन विभाग से बंदरों के आंतक से निजात दिलाने की मांग
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी बाजार क्षेत्र में कटखने बंदरों का आंतक बढ़ने से क्षेत्रवासी दहशत में हैं। बंदरों के झुंड ने महिला को घर के अंदर घुसकर घायल कर दिया। घटना से अफरातफरी मच गई। आनन फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। लोगों ने वन विभाग से बंदरों के आंतक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
रविवार सुबह गरमपानी मुख्य बाजार निवासी दीपा तिवारी घर के आसपास उत्पात मचा रहे बंदरों को भगाने का प्रयास किया की तभी कटखने बंदरों का झुंड महिला पर हमलावर हो गया। बचने को महिला घर के अंदर की ओर भागी पर बंदर घर के अंदर ही उस पर झपट गए। महिला की चीख-पुकार सुन स्वजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बामुश्किल महिला को बंदरों के झुंड से बचाया गया। दीपा को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक किया गया। महिला के हाथ में गांव होने से टांके लगाए गए। स्थानीय लोगों के अनुसार बाजार क्षेत्र में बंदरों का आंतक लगातार बढ़ता ही जा रहा। दुकानों से सामान उठा ले जाने के बाद अब बंदर काटने दौड़ रहे हैं जिससे बड़ी घटना का अंदेशा बढ़ता ही जा रहा है‌। व्यापारी मनीष तिवारी, भास्कर त्रिपाठी, देवेश त्रिपाठी, त्रिलोक बुधलाकोटी आदि ने वन विभाग से बंदरों के आंतक से निजात दिलाने को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है। आरोप लगाया की रात के समय बंदरों को बाजार क्षेत्र के आसपास छोड़ा जा रहा है जिससे बंदरों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो चुकी है। क्षेत्रवासियों ने बंदरों को बाजार के आसपास छोड़ने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर भी जोर दिया है।

error: Content is protected !!