🔳 गरमपानी खैरना बाजार से सटी पहाड़ी में धधकी आग
🔳 आग की विकराल लपटों से दहशत में आए क्षेत्रवासी
🔳 सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने को चलाया अभियान
🔳 देर रात तक जंगल से उठती रही आग की लपटे
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार के ठिक ऊपर थुआ की पहाड़ी पर आग धधकने से क्षेत्रवासियों में दहशत फ़ैल गई। पैट्रोल पंप व जीआइसी खैरना परिसर के आसपास तक आग की लपटे पहुंचने से हरकत में आए वन विभाग की टीम आग को काबू करने में जुट गई। पहाड़ी के बड़े हिस्से में विकराल हुई लपटों से बाजार क्षेत्र की ओर पत्थर व मलबा गिरने का खतरा भी बना रहा।
एक के बाद एक जंगल आग की चपेट में आकर राख में तब्दील होते जा रहे हैं। मंगलवार को गरमपानी खैरना बाजार से सटी थुआ की पहाड़ी आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बालम सिंह ने बढ़ते खतरे को देख सूचना वन विभाग को दी। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी के निर्देश पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरु किए। राजकीय इंटर कॉलेज खैरना परिसर व बाजार में स्थित पैट्रोल पंप परिसर के आसपास आग की लपटे पहुंचने से अफरातफरी मच गई। वन कर्मियों व स्थानीय लोगो ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। हालांकि देर शाम तक पहाड़ी के बड़े हिस्से में आग धधकती रही। पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरने से क्षेत्र में दहशत का महौल बना हुआ है। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी के अनुसार सूचना मिलते ही विभागीय टीम आग बुझाने के कार्य में जुट गई है। विपरित भौगौलिक परिस्थितियों के चलते पहाड़ी पर काफी ऊंचाई में आग पहुंचने से आग बुझाने में काफि दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *