◾क्षेत्र की सुख शांति व समृद्धि को हुई प्रार्थना
◾प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने किया आयोजन
*((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))*
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर छडा़ क्षेत्र में शनि जयंती पर धार्मिक अनुष्ठान हुए। क्षेत्र की सुख शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना हुई। बाद में खिचड़ी भंडारा लगा।
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल छडा़ ईकाई के पदाधिकारियों ने शनि जयंती पर धार्मिक अनुष्ठान किए। धर्माचार्यों ने यजमानो से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। क्षेत्र की सुख शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना हुई। खिचड़ी भंडारे में आसपास के क्षेत्रों से भी व्यापारी पहुंचे। स्कूली नौनिहालों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो उठा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष दीवान सिंह, नंदन सिंह, संजय सिंह बिष्ट, मयंक सिंह बिष्ट, दीपक बिष्ट, चंदन सिंह, जीवन सिंह, विजय बिष्ट, गणेश सिंह, राजन मौर्या आदि मौजूद रहे।
