◾विदेशी अधिकारियों ने महिला समूहों से ली विभिन्न जानकारियां
◾उपलब्ध बजट व उसके इस्तेमाल पर जुटाई जानकारी
◾ महिला सभागार में हुई महत्वपूर्ण बैठक
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित महिला सभागार गरमपानी में इंटरनेशनल फंड्स फॉर एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट (आईफैड) के अधिकारियों ने महिला समूहों की समीक्षा बैठक में तमाम बिंदुओं पर चर्चा कर जानकारी जुटाई। संचालित योजनाओं व स्वरोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर भी फीडबैक लिया। योजनाओं का लाभ उठा आर्थिकी मजबूत करने का आह्वान भी किया।
गुरुवार को महिला सभागार में ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (रिफ) के तत्वाधान में आईफैड की पांच सदस्यीय टीम ने महिला समूहों से जुडी़ महिलाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। टीम के सदस्यों ने बजट की उपलब्धता तथा बजट के इस्तेमाल के बारे में जानकारी जुटाई। स्वरोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का फीडबैक ले समूह सदस्यों से सवाल पूछे। महिला समूह से जुड़ी महिलाओं ने टीम को बताया कि स्वरोजगार से जुड़ने के बाद आर्थिकी में सुधार हुआ है। इटली व फिनलैंड से पहुंची राष्ट्रीय परामर्शकर्ता पमैला वाइट व हनह लुईस ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान भी किया। रिफ परियोजना के अविनाश पांडे ने ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना से संचालित कार्यों की जानकारी दी। बैठक में मझेडा़, डोबा, छड़ा, खैरना, जाख, बारगल, बादरकोट, ब्यासी, घूना, हरतपा, रातीघाट क्षेत्र की महिला समूहों से जुडी़ महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान आइफेड की फुमिको नकाई, राष्ट्रीय परामर्शकर्ता आस्था रमेश, निमिशा मित्तल, गीता जोशी,पवन सेमवाल, इंदर सिंह बोहरा, मान सिंह, विजय चंद्र, बलविंदर सिंह, महेश पुरी, कमला चिलवाल, मीनाक्षी रावत, रीना राठौर, पुष्पा देवी, मंजू रावत, अरुणा जोशी, नीमा देवी, पूजा परिहार, सुनीता देवी, रईस अहमद, दीपा देवी आदि मौजूद रहे।
