🔳 बेतालघाट की रामलीला में कलाकारों ने बांधा समां
🔳 लक्ष्मण परशुराम संवाद ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
🔳 तमाम गांवों से रामलीला मैदान पहुंचे सैकड़ों दर्शक
🔳 रामलीला कमेटी सदस्यों ने उत्साहवर्धन को किया आभार व्यक्त
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट की ऐतिहासिक रामलीला में कलाकारों ने शानदार अभिनय के दम पर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लक्ष्मण परशुराम संवाद से दर्शक भावविभोर हो उठे। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों दर्शकों ने कलाकरों का उत्साहवर्धन किया। थाना पुलिस बेतालघाट की टीम भी मुस्तैद रही।
बेतालघाट स्थित रामलीला मैदान में रामलीला मंचन के तीसरे दिन लक्ष्मण परशुराम संवाद का मंचन किया गया। राम के पात्र भानू जोशी ने टुक धैर्य धरो ईश्वर क्या दिखलात है …………. कहीं फूल खिलते हैं धरा पर ………. कहीं पतझड़ कहलाता है……….। की शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। लक्ष्मण के पात्र अंकित जलाल ने कहीं जनक जसो ……….. अनुचित बानी………… कुल को दाग लगाता है……………। की प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी। परशुराम के पात्र रमेश तिवाड़ी, जनक प्रकाश चंद्र तथा ललित भंडारी ने सीता के पात्र का अभिनय किया। रामलीला मंचन का लुत्फ उठाने रोपा, चापड़, मल्ली व तल्ली सेठी, अमेल, तिवाड़ी गांव, आमबाडी, सोनगांव, बसगांव, तल्ली व मल्ली पाली, घोड़ियां हल्सो समेत तमाम गांवों से दर्शक पहुंचे। भारी संख्या में लोगों के पहुंचने से दर्शक दीर्घा खचाखच भरी रही। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य तरुण शर्मा ने रामलीला मैदान में कक्ष व शौचालय निर्माण को जिला पंचायत निधी से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान रामलीला कमेटी अध्यक्ष विपिन चंद्र रेखाडी, तारा भंडारी, बालम बोहरा, प्रताप सिंह, केवल भंडारी, राजेंद्र पांडे, सुरेश चंद्र, विपिन जोशी, दीपक जलाल आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।




