🔳 ग्रामीणों ने बैठक कर तैयार की सुनियोजित वितरण प्रणाली
🔳 योजना व लाइन की देखरेख को ग्रामीणों को सौंपी गई जिम्मेदारी
🔳 गांव में हुई बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली गांव में हुई बैठक में कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। महत्वपूर्ण लिफ्ट सिंचाई योजना से गांव के विभिन्न तोक में समुचित आपूर्ति को सुनियोजित वितरण प्रणाली तैयार की गई। सिंचाई योजना के रखरखाव को ग्रामीणों की जिम्मेदारी भी तय की गई।
रविवार को ग्राम प्रधान निर्मला बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिफ्ट सिंचाई योजना से होने वाली सिंचाई के संबंध में अनेक महत्वपूर्ण तथ्यों पर विचार विमर्श किया गया। प्रत्येक किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने को ठोस व सुनियोजित जल वितरण प्रणाली तैयार कर सप्ताह के सातों दिन सिंचाई वितरण के लिए व्यवस्था को धरातल पर उतारा गया। पाईप लाईन विस्तारीकरण के बाद सप्ताह में चार दिन राजस्व ग्राम लोहाली तथा तीन दिन राजस्व ग्राम आटा खास को सिंचाई का पानी उपलब्ध कराए जाने पर सहमति बनी। ग्राम प्रधान निर्मला बिष्ट ने कहा कि योजना निर्माण को लंबा समय बीतने के बावजूद वितरण प्रणाली न होने से किसानों को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ता है। वितरण प्रणाली तैयार होने के बाद अब सभी किसानों को समुचित पानी उपलब्ध हो सकेंगा। इस दौरान त्रिभुवन सिंह बिष्ट, गौरव सिंह जलाल, कुंवर सिंह बिष्ट, ललित मोहन दानी, जितेंद्र नेगी, मोहन सिंह बिष्ट, किशन सिंह बिष्ट, दिवान सिंह बिष्ट, राम सिंह बिष्ट, चंदन सिंह नेगी, गोपाल सिंह गेलाकोटी, उमेश बिष्ट, पंकज बिष्ट, ललित जलाल, रणवीर सिंह जलाल, किशन जलाल, भजन सिंह, खुशाल सिंह, कुशल सिंह, पंकज दानी, तेज सिंह जलाल, नरेन्द्र जलाल, घनश्याम जंतवाल, कैलाश सिंह, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
