🔳 नेटवर्क गायब, इंटरनेट सेवा भी ठप
🔳 स्टेट हाईवे से सटे तमाम गांवों के उपभोक्ता परेशान
🔳 दो सप्ताह बीतने के बावजूद सुध न लिए जाने से ग्रामीणों में रोष
🔳 जल्द व्यवस्था में सुधार किए जाने की उठाई मांग
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से सटे दर्जनों गांवों में मोबाइल नेटवर्क बड़ी समस्या बन गई है। जीओ कंपनी के उपभोक्ता ने मोबाइल में नेटवर्क की समस्या पर गहरी नाराजगी जताई है‌। आरोप लगाया है की कई दिनों से नेटवर्क समस्या बनी हुई है बावजूद सुध नहीं ली जा रही जिसका खामियाजा स्थानीय लोग भुगत रहे है‌। कहा की सैकड़ों उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है पर समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा।
स्टेट हाईवे से सटे ताड़ीखेत ब्लॉक के टूनाकोट, तिपोला, कोटिला, बगवान, विशालकोट, सालीखेत, सुखोली समेत दर्जनों गांवों में दो सप्ताह से भी अधिक समय से जिओ कंपनी के नेटवर्क गायब है। मोबाइल नेटवर्क न होने से ग्रामीणों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल पर बात करने के लिए लोग दूरदराज रुख करने को मजबूर हो चुके हैं। नेटवर्क न होने से इंटरनेट सेवा भी बाधित है जिस कारण उपभोक्ताओं को कई अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो पा रही। स्थानीय सुनील सिंह मेहरा, देवेंद्र सिंह, सुंदर सिंह, निर्मल मेहरा, नारायण सिंह, भगत सिंह, धन सिंह, गुड्डू, दिनेश, रमेश, प्रियांशु आदि ने जल्द व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग उठाई है। कई दिन बीतने के बावजूद सेवा में सुधार न किए जाने पर रोष भी जताया है।

error: Content is protected !!