🔳 आसपास के पर्यटक स्थलों की भी जुटाई जानकारी
🔳 ऐतिहासिक मंदिरों का जाना इतिहास
🔳 शैक्षिक भ्रमण पर पहुंचा विद्यार्थियों का दल
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय गरमपानी के नौनिहालों ने शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मुक्तेश्वर के प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा देखा। महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर इतिहास जाना। मुक्तेश्वर के प्राकृतिक नजारे देख विद्यार्थियों का दल अभिभूत नजर आया। विद्यार्थियों ने कुमाऊंनी व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया।
आयुष्मान कान्वेंट के विद्यार्थियों का दल व विद्यालय प्रबंधन की देखरेख में मुक्तेश्वर पहुंचा। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मुक्तेश्वर के कई महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों की जानकारी दी। बताया की मुक्तेश्वर के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने देश विदेश से पर्यटक यहां पहुंचते हैं। विद्यार्थियों के दल ने क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक मंदिरों का भ्रमण कर मंदिरों के इतिहास के संबंध में जानकारी जुटाई। कुमाऊं के लजीज व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया। विद्यार्थियों ने मुक्तेश्वर के प्राकृतिक सौंदर्य की खूब सराहना की साथ ही लोगों से प्रकृति को इसी प्रकार संजोए रखने की अपील की। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक मुकेश त्रिपाठी समेत कई शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही।

error: Content is protected !!