🔳 कागज़ों में कार्य दर्शा कर दी गई इतिश्री
🔳 रास्तों के निर्माण में बजट खर्च पर स्थित बदहाल
🔳 मामले की जांच को लेकर तहसील में धरने की चेतावनी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के जिनोली ग्राम पंचायत में पूर्व ग्राम प्रधान के कार्यो की जांच की मांग उठी है। स्थानीय ग्रामीण ने योजनाओं के नाम पर बजट ठिकाने लगाने का आरोप लगा जांच पर जोर दिया है‌। गांवों के पैदल रास्तों के नाम पर स्वीकृत बजट में भी भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगाया है।
जिनोली ग्राम पंचायत के तोक टानी निवासी नारायण सिंह ने पूर्व ग्राम प्रधान के कार्यकाल में बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार की जांच करवाएं जाने की मांग उठा मोर्चा खोल दिया है। नारायण सिंह ने आरोप लगाया है।उनकी ग्राम पंचायत में विकास कार्य के नाम पर सरकारी बजट में भ्रष्टाचार किया गया है। गांव में दीवार, रास्ता निर्माण के नाम पर स्वीकृत बजट को धरातल में खर्च ही नहीं किया गया है। महज कागजों में कार्य दर्शाए गए‌ है। गांव के तोको के लिए उपलब्ध स्ट्रीट लाइटें तक जहां तहां पड़ी है। जिसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिला। रास्तों के निर्माण के नाम पर बजट तो खर्च किया गया है पर खस्ताहाल रास्तों पर गांव के लोग जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हैं। विकास कार्यो के नाम पर सरकारी बजट में हुए भ्रष्टाचार में विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं। भ्रष्टाचार की जांच को ग्रामीणों को साथ लेकर लेकर बेतालघाट तहसील में धरने की चेतावनी दी है।

error: Content is protected !!