◾आयोजन समिति ने तेज की कार्यक्रम की तैयारी
◾तीन जून को भंडारे के साथ होगा कथा का पारायण
◾ आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से किया कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के डोलकोट गांव में स्थित देवी मंदिर में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा की तैयारी तेज हो गई है। 25 मई को विशेष पूजा अर्चना के साथ कथा का श्रीगणेश होगा। आयोजन समिति के सतीश नैनवाल ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।
प्रत्येक वर्ष की भांति डोलकोट गांव में स्थित देवी मंदिर में इस वर्ष भी संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा होगी। गांव में स्थित देवी मंदिर में कार्यक्रम की तैयारी तेज हो गई है। 25 मई से होने वाले कार्यक्रम का 31 मई को भंडारे के साथ पारायण होगा। आयोजन समिति के सतीश नैनवाल के अनुसार 25 मई को विशेष पूजा अर्चना के साथ कलश यात्रा, लक्ष्मीनारायण स्थापना तथा दोपहर में डेढ से पांच बजे तक कथा पाठ होगा। सायं पांच बजे आरती व प्रसाद वितरण जबकि शाम सात बजे से भजन कीर्तन होंगे। दो जून को अखंड रामायण पाठ किया जाएगा। तीन जून को भंडारे के साथ कार्यक्रम का पारायण होगा। कथा व्यास बंसत बल्लभ त्रिपाठी तथा आचार्य गिरीश चंद्र पांडे होगे। आयोजन समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

error: Content is protected !!