🔳 हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस
🔳 सूचना पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ ने शव को हाईवे पर पहुंचाया
🔳 जेब में मिले आधार कार्ड व लाइसेंस से हुई मृतक की शिनाख्त
🔳 पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेजा नैनीताल
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना बाजार के समीप कोसी नदी में शव पड़े होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ, पुलिस व पीआरडी जवानों ने शव को बामुश्किल नदी क्षेत्र से हाईवे तक पहुंचाया। मौत हत्या है यदि हादसा अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फ़िलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया गया है।
रविवार को खैरना बाजार से कुछ दूर रानीखेत पुल के ठिक नीचे कोसी नदी क्षेत्र में अज्ञात शव की सूचना से सनसनी फ़ैल गई। पीआरडी जवान चंदन सिंह ने सूचना खैरना चौकी तथा एसडीआरएफ छड़ा ईकाई को दी। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ व पुलिस ने शव को नदी से हाईवे तक पहुंचाया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड व लाइसेंस के आधार पर उसकी पहचान दिनेश कुमार (41) पुत्र बची राम निवासी ठाट गांव, लमगड़ा, अल्मोड़ा के रुप में हुई। पुलिस ने मृतक के स्वजनों को सूचना दी। चौकी प्रभारी क्वारब मनोज अधिकारी ने शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भिजवाया। स्वजनों के अनुसार मृतक ज्योलिकोट क्षेत्र में किसी निजी स्कूल में सुरक्षाकर्मी के तौर पर नौकरी करता था। पुल से नीचे गिरकर उसकी मौत हुई या घटना को सुनियोजित ढंग से अंजान दिया गया फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। कोतवाल भवाली प्रकाश मेहरा के अनुसार सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस दौरान एसडीआरएफ एएसआई सुंदर बोरा, किशोर महर, नवीन पांडे, संजय सती, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
