🔳 व्यापारियों ने युवक को पकड़कर राजस्व पुलिस के किया हवाले
🔳 प्रशासन की टीम ने पटवारी चौकी में शुरु की पूछताछ
🔳 युवक ने स्वीकारी नशीले पदार्थ के सेवन के बात
🔳 व्यापारियों ने पहाड़ में स्मैक बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]
खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर पातली बाजार क्षेत्र में पहुंचे युवक के पास स्मैक की सुगबुगाहट से हड़कंप मच गया। सूचना पर प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। युवक को पटवारी चौकी भुजान ले जाया गया। नायब तहसीलदार राजेंद्र अधिकारी के अनुसार युवक ने नशीले पदार्थ के सेवन की बात स्वीकारी है। पूछताछ की जा रही है।
पर्वतीय क्षेत्रों के युवा भी तेजी से नशे की चपेट में आ रहे हैं। चरस व शराब के बाद अब युवा स्मैक के लती बनते जा रहे हैं। स्टेट हाईवे पर पातली बाजार क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट में रानीखेत निवासी युवक के पहुंचने व कागज की पुड़िया में पावडर जैसी सामग्री के इस्तेमाल से होटल व्यवसाई सख्ते में आ गया। व्यापारी ने आसपास के होटल स्वामियों को सूचना दी तथा बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ होने के शक में युवक को पकड़ लिया। पुलिस हेल्पलाइन 112 व राजस्व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची प्रशासन की टीम युवक को लेकर पटवारी चौकी भुजान पहुंची। राजस्व पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरु की। नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह अधिकारी ने बताया की युवक खुद नशे का आदि है। कागज की पुड़िया में बेहद कम मात्रा में स्मैक मिली है। युवक स्मैक कहां से लाया जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल युवक का चालान किया गया है। पूछताछ की जा रही है। पायली बाजार के व्यापारियों ने पहाड़ में स्मैक तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई पर जोर दिया है।




