◾ चार दिन की खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने लौटाई धनराशि
◾ हाइवे से सटी खडी़ पहाड़ी पर फेंका था पर्स
◾ दूरबीन से छाना चप्पा चप्पा फिर ग्रामीण पहाड़ी पर चढ़कर वापस लाए
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर सुयालबाडी़ बैंक से पैसे लेकर लौट रही बुजुर्ग महिला का पर्स बंदर ने छीन लिया। चार दिन की खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने पहाड़ी में फंसे पर्स को निकालकर वापस महिला को सौंपा। पर्स के अंदर रखे 11 हजार रुपये सुरक्षित मिलने पर बुजुर्ग महिला ने लोगों का आभार जताया।
गांवों में बंदरो का आंतक लगातार बढ़ते ही जा रहा है। बीते दिनों हाइवे से सटे रामगढ़ ब्लॉक के सिरसा गांव निवासी बुजुर्ग देवकी देवी सुयालबाडी़ स्थित बैंक से पैसे निकालकर वापस गांव की ओर लौट रही थी की रास्ते में बंदरो के झुंड ने उसे घेर लिया। हो हल्ला करने पर बंदरों का झुंड चला गया पर एक बंदर ने महिला के हाथ से थैला छीन लिया। थैले के अंदर पर्स में 11 हजार रुपये की धनराशि भी थी। बुजुर्ग ने आपबीती लोगों को बताई तो पर्स की खोजबीन शुरु की गई। शनिवार को अल्मोड़ा निवासी सुनील गोस्वामी ने भी लोगों की मदद की ओर दूरबीन की मदद से पहाड़ी का चप्पा चप्पा देखा की तभी करीब सौ मीटर ऊपर तीखी पहाड़ी में थैला दिख गया। स्थानीय बालमुकुंद जीना व रमेश बिष्ट ने पहाड़ी पर चढ़ थैला वापस बाजार तक पहुंचाया। महिला को सूचना दे गांव से बुलाकर पर्स में रखी धनराशि वापस लौटा दी गई। सुरक्षित पैसे मिलने पर महिला ने लोगों का आभार जताया।
