◾भंडारे के साथ अखंड रामायण पाठ का हुआ पारायण
◾ आसपास के गांवों से उमडा आस्था का सैलाब
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी के तट पर स्थित हनुमान मंदिर में महाआरती व पूर्णाहुति के बाद लगे भंडारे के साथ अखंड रामायण पाठ का पारायण हो गया। आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भगवान श्रीराम के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा।
गरमपानी स्थित उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी के तट पर हनुमान मंदिर में शनिवार को धर्माचार्य नितेश उप्रेती ने यजमान मनीष तिवारी व ज्योति तिवारी से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। हवन, पूर्णाआहुती व महाआरती के बाद भंडारा लगा। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे समा बांधा। भगवान राम के जयकारों से समूचा माहौल राममय हो उठा। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। हनुमान चालीसा का पाठ भी हुआ। कार्यक्रम में समीपवर्ती डोबा, मझेडा़, दोपांखी, खैरना, छड़ा, लोहाली आदि गांवों से भी सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। इस दौरान आयोजन समिति के देवेश त्रिपाठी, त्रिभुवन पाठक, राजू पांडे, दीप चंद्र पांडे, विवेक पंत, जगदीश जोशी, योगेश त्रिपाठी, प्रकाश चंद्र पांडे, योगेश कांडपाल, प्रेम नाथ गोस्वामी, मनोज नैनवाल, कैलाश तिवारी, शैलू, रोहित पिनारी, गणेश पिनारी,कमल तिवारी आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
