🔳 जिला पंचायत सदस्य ने किया शिलान्यास
🔳 समस्याओं के समाधान का भी दिलाया भरोसा
🔳 नौघर रानीबाग गांव में हुई बैठक में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
🔳 सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव किए गए पास
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक नौघर – रानीबाग ग्राम पंचायत में हुई बैठक में ग्रामीण विकास का खाका तैयार किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य तरुण शर्मा ने तीस लाख रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास कर कहा की गांवों के विकास को गंभीरता से कार्य किया जाएगा। भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। ग्राम पंचायत के लिए बजट उपलब्ध कराने पर ग्रामीणों ने जिंप सदस्य का आभार व्यक्त किया।
सोमवार को ग्राम पंचायत नौघर – रानीबाग में हुई बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान नंदी देवी ने की। ग्राम प्रधान ने क्षेत्र के विकास के लिए मिलजुलकर कार्य करने का आह्वान किया। कहा की गांव में व्याप्त समस्याओं का भी प्राथमिकता से निदान किया जाएगा। बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, जंगली जानवरों से चौपट होती खेती का मुद्दा उठाया। सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास भी किए गए। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य तरुण शर्मा ने गांव में स्थित ग्वेल मंदिर धूनी में टिन शैड निर्माण को पांच, सीसी, खंडजा व सड़क निर्माण को पंद्रह, रीठा से चौखुडिया तक रोड निर्माण को पांच तथा भगवती मंदिर में टिन शेड निर्माण को पांच लाख रुपये के बजट से किए जाने वाले कार्यो का शिलान्यास किया। जिंप सदस्य ने कहा की गांवों के विकास व समस्याओं के समाधान को गंभीरता से कार्य किया जाएगा। कृषि, उद्यान, पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों ने विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान वार्ड सदस्य जानकी लोहिया, कविता देवी, मनोज पुरी, रेवती देवी, तुलसी पांडे, सरोज देवी, लक्ष्मण सिंह, हीरा गिरी, विमला उप्रेती, विनोद कुमार, नंदन सिंह, आशीष रावत, संजय गोस्वामी, प्रियंका आदि मौजूद रहे।
